प्रदीप कुमार चुने जिला प्रधान

By: Jul 18th, 2018 12:05 am

 हमीरपुर —हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ ने हमीरपुर यूनिट, बड़सर यूनिट के अलावा हमीरपुर जिला के चुनाव प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। चुनाव के समय कार्यकारी अध्यक्ष नेकराम ठाकुर, महामंत्री दुनी चंद ठाकुर, प्रदेश संयोजक सुनील शर्मा व प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी संघ पूरे प्रदेश में एकजुट है और यही कारण है कि तकनीकी कर्मचारी अपने ज्वलंत मुद्दों को हल करवाने में सफल रहा है।  कर्मचारी संघ बोर्ड के उस हर फैसले का विरोध करेगा जो कर्मचारियों के हित में नहीं होगा। अंत में जिला प्रधान प्रदीप ठाकुर ने जिला की सभी इकाइयों को भंग किया और नए चुनाव करवाने का आग्रह किया। इसमें प्रदेश संयोजक सुनील शर्मा को चुनाव अधिकारी चुना और चुनाव करवाने के लिए अधिकृत किया गया। सुनील शर्मा को सर्वसहमति से एक पैनल दिया गया। इसमें सभी कर्मचारियों ने ताली बजाकर अपनी सहमति प्रदान की।

हमीरपुर जिला की नई कार्यकारिणी

प्रदीप ठाकुर को जिला प्रधान, पृथी चंद व रत्न चंद को वरिष्ठ जिला उपप्रधान, विपन सांख्यान, भगवान दास व सुनील कुमार को जिला उपप्रधान, दिनेश ठाकुर को जिला सचिव, जोगिंद्र कुमार को उप सचिव, राकेश कुमार को वित्त सचिव, कर्मचंद को संगठन मंत्री और दिलीप चौधरी को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है।

इन्हें दी जिम्मेदारी

रणजीत चंद को प्रधान, प्रकाश चंद, राकेश कुमार व राकेश कुमार को उपप्रधान, सुशील कुमार को सचिव और नवीन कुमार को वित सचिव चुना गया है।

बड़सर डिवीजन की नई टीम

गौतम पाल को प्रधान, पवन कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, मोहिंद्र सिंह व अश्वनी कुमार को उपप्रधान, विवेक कुमार को सचिव, अजय कुमार को उपसचिव, मुकेश कुमार को वित सचिव व बलदेव सिंह को संगठन मंत्री चुना गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App