प्रियंका ने 11 साल छोटे निक से की सगाई, अक्तूबर में शादी

By: Jul 28th, 2018 12:04 am

मुंबई — बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 11 साल छोटे ब्वायफ्रेंड निक जोनास से सगाई कर ली है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने अपने 36वें जन्मदिन के अवसर पर लंदन में एक सप्ताह पहले 18 जुलाई को पॉप गायक निक जोनास के साथ सगाई की थी और दोनों अक्तूबर में शादी करने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान के साथ साइन की गई फिल्म ‘भारत’ भी छोड़ दी है और इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपने ट््वीट के जरिए दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App