प्रेम सिंह प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष

By: Jul 28th, 2018 12:01 am

शिमला — हिमाचल युवा कांग्रेस तथा कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों में विभिन्न पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके मंडी के अधिवक्ता प्रेम सिंह राणा को प्रदेश इंटक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उनके पास मंडी इंटक के अध्यक्ष पद का कार्यभार भी रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के कबायली इलाकों को प्रतिनिधित्व देते हुए इंटक की गतिविधियों में तेजी लाने की दृष्टि से  लाहुल-स्पीति सुरेंद्र शौंडा को हिमाचल इंटक के शेड्यूल्ड ट्राइब प्रकोष्ठ  का अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही सुरेंद्र शौंडा, लाहुल-स्पीति इंटक के अध्यक्ष पद का कार्यभार भी देखते रहेंगे। वहीं मंडी से ही राजीव सिंह रूपल को प्रदेश इंटक का राज्य संगठन मंत्री नियुक्त किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App