बणतर मार्ग पर दरकी पहाड़ी, आवाजाही ठप

By: Jul 14th, 2018 12:05 am

चुराह —उपमंडल की आयल- बणतर संपर्क मार्ग पर शुक्रवार सवेरे भारी भरकम चट्टान आ गिरने से करीब छह घंटे वाहनों की आवाजाही ठप होने से तीन पंचायतों के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने की सूचना पाते ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग से चट्टान को हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सवेरे अचानक आयल- बणतर मार्ग पर अचानक पहाड़ी से खिसककर एक बड़ी चट्टान मुख्य मार्ग पर आ गिरी। जिससे चीह, आयल व बणतर पंचायतों के लोगों की आवाजाही ठप होकर रह गई। और मार्ग पर दौड़ने वाले कई निजी वाहन बीच राह में फंस गए। इसी बीच ग्रामीणों ने तुरंत मार्ग बंद होने की सूचना लोक निर्माण विभाग तीसा मंडल को दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए तुरंत कर्मचारियों को मौके पर जाकर यातायात बहाली के निर्देश दिए, उधर लोक निर्माण विभाग तीसा मंडल के एक्सईन हर्ष पुरी ने बताया कि आयल- बणतर मार्ग पर चट्टान गिरने से कुछ घंटों के लिए यातायात बाधित हुआ था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App