बलिहारी गुरु आपने… गोविंद दियो मिलाय

By: Jul 28th, 2018 12:05 am

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जगह-जगह सजे कार्यक्रम, लोगोें ने मंदिरों में जाकर लिया आशीर्वाद

बड़सर – उपमंडल बड़सर की आध्यात्मिक नगरी समताना शिवपुरी धाम में गुरु पूर्णिमा उत्साह के साथ मनाई गई। महामृत्युंजय संस्था द्वारा गुरु पूर्णिमा पर भव्य व आध्यात्मिक रूप से समारोह का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने सदगुरु स्वामी शेखर सुमन के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां गुरु शिष्यों ने गुरु पूर्णिमा के महत्त्व पर प्रकाश डाला, वहीं उपस्थित लोगों को अध्यात्मिक गुरु स्वामी शेखर सुमन के मुखारविंद से दिव्य प्रवचन सुनने को मिले। इससे पहले सैकड़ों गुरु भक्तों ने आध्यात्मिक गुरु स्वामी शेखर सुमन का दिव्य स्नान करवाया और पूजा अर्चना की। इसके बाद आचार्य केशव शर्मा, सेवानिवृत्त डीएसपी हरिचंद चंदेल, आचार्य आशीष शर्मा और डा. सुदर्शन शर्मा ने इस संसार में और इनसान के जीवन सद्गुरु के महत्त्व पर प्रकाश डाला, जबकि कोशकी ने दिव्य नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अंत में आध्यात्मिक गुरु स्वामी शेखर सुमन ने उपस्थित संगत को अपना शुभ संदेश दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App