बाइक चलाएं तो हेल्मेट जरूर पहनें

By: Jul 27th, 2018 12:05 am

 गगरेट  —रोड सेफ्टी क्लब गगरेट की बैठक गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के गगरेट स्थित विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विशाल पुरी ने की। जबकि एसएचओ गगरेट ठाकुर चैन सिंह ने बैठक में विशेष रूप से शिरकत करके बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहन चिंता प्रकट करते हुए यातायात नियमों को सख्ती से अनुपालना करवाने की यातायात पुलिस को विशेष हिदायत दी।  बैठक में बढ़ रहे साइबर क्राइम के मामलों से भी अवगत करवाते हुए आम जनमानस से फर्जी फोन काल पर ध्यान न देने की अपील की गई।  एसएचओ ठाकुर चैन सिंह ने कहा कि अमूमन देखने में आया है कि सड़क दुर्घटनाओं का मूल कारण यातायात नियमों की अनुपालना करना नहीं है। जिस सड़क पर वाहन की गति चालीस किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए, ऐसी सड़कों पर भी वाहन चालक 80 किलोमीटर प्रति घंटा की र तार से वाहन चलाते हैं। ऐसे में अगर विचित्र स्थिति उत्पन्न हो जाए तो वाहन चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख पाते। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करने की जरूरी सलाह दी। यही नहीं बल्कि उन्होंने साइबर क्राइम के बढ़ रहे मामलों में भी उन्होंने जनता से संयम से काम लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अकसर देखने में आया है कि लॉटरी लगने की फर्जी फोन कॉल आने पर लोग खुद ही जालसाजों द्वारा बताई गई प्रक्रिया अपनाने में देर नहीं लगाते और जब ठगे जाते हैं तो पछतावे के अलावा उनके पास कोई चारा  नहीं रहता।  इस अवसर पर क्लब के सदस्य प्राण नाथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य रमेश हीर, अमन पुरी, रोहित लखनपाल, राजू शर्मा, विवेक बब्लू शर्मा, रोहित शांडिल्य, रमन पुरी, अजय ठाकुर, एचसी संजीव ठाकुर, पार्षद जनक राज, संजय कुमार, शुभम पुरी, अक्षय पुरी, प्रिंस सुधेड़ा भी मौजूद थे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App