बेटी ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि

By: Jul 12th, 2018 12:10 am

धर्मशाला –जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते सकोह में  डाक विभाग में सेवारत रणवीर सिंह की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से पीजीआई  में मृत्यु हो गई। रणवीर सिंह का सकोह के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इसमें उनकी बेटी ज्योति ने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया। वहीं , आज के दौर में बेटियां भी बेटों के बराबर और उनसे भी अधिक बढ़कर हैं, इस बात का संदेश दिया।  डाक विभाग में सेवारत रणवीर सिंह की तीन बेटियां हैं। चार जुलाई को धर्मशाला में ही स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला से टांडा रैफर किया गया था।  रणवीर सिंह की हालत ठीक न होने पर पीजीआई रैफर कर दिया गया। पीजीआई में मंगलवार को रणवीर सिंह की मृत्यु हो गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App