भाजपा सरकार बनने से विकास को लगे नए पंख

By: Jul 17th, 2018 12:05 am

 चौपाल —भाजपा सरकार जब से बनी है प्रदेश में विकास को नए पंख लगे है। ये शब्द प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शशिदत्त ने चौपाल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरे प्रदेश में अब तक पचास विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से जिसमें विभिन्न योजनाओं के लिए प्रदेश के लिए करोड़ों रुपए लेकर आना, पर्यटन विकास के लिए 1892 करोड़ स्वीकृत करवाना, तथा सेब पर इंपोर्ट शुल्क 50 से 75 प्रतिशत करवाना तथा सेब का समर्थन मूल्य 50 पैसे बढ़ाकर नींबू प्रजाती के फलों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत करना करना शामिल है। कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को फ्लॉप शो कहने वाले नेताओं को हम याद दिलाना चाहते है कि कांग्रेस सरकार के समय शुरुआती छह महीनों में कांग्रेस का विकास चौपाल में भाजपा सरकार द्वारा खोले गए पालिटैक्निक कालेज को बंद करना था और दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने जयराम ठाकुर का शुरुआती छह महीनों में चौपाल का दौरा करना चौपाल के लिए उनकी प्राथमिकता दर्शाता है। बलघार, चौपाल व नेरवा में जनता द्वारा अभूतपूर्व स्वागत व समर्थन मुख्यमंत्री को मिला है, जिससे कांग्रेस में बौखलाहट है। पिछले पांच वर्षो में कांग्रेस ने जो विकास नही किया व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छह महीने में किया है। उन्होंने कहा कि हालही के चौपाल दौरे के दौरान चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गागल व शवाला में हैलिपैड, बासाधार में वानिकी एवं बागबानी केंद्र, देहा में पुलिस थाना, चौपाल में आदर्श विद्यालय, डिग्री कालेज चौपाल के भवन के लिए 1.25 करोड़ धनराशि, सिविल अस्पताल चौपाल में 100 बेड तथा नेरवा में 75 बेड का अस्पताल बनाना, आईटीआई में ट्रेड बढ़ाना सहित अनेक योजनाओं के लिए धनराशि प्रदान करने की घोषणा की है और विकासात्मक कार्यो को नई दिशा प्रदान की है। इस अवसर पर देवदत शर्मा, कुलदीप मैहता, शिवलाल भोटा, बिटु शर्मा भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App