मंडी में होगा उत्तर भारत का बड़ा मशरूम प्लांट

By: Jul 27th, 2018 12:01 am

मंडी— प्रदेश में वर्षा जल संग्रहण के लिए केंद्र से एक परियोजना स्वीकृत की गई है, जिसके प्रथम चरण में करीब 708 करोड़ रुपए मंडी, बिलासपुर व हमीरपुर जिला में व्यय किए जाएंगे। मंडी जिला में उत्तर भारत का सबसे बड़ा मशरूम प्लांट स्थापित करने पर करीब  423 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। यह बात सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागबानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंडी में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के लिए महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली राशि पांच लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख  रुपए की गई है। सेना में शहीदों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर मिलने वाले रोजगार की तर्ज पर अब यह लाभ अर्द्धसैनिक बलों में हिमाचली शहीदों के आश्रितों को भी देने का निर्णय लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App