मकान पर गिरा पेड़

By: Jul 28th, 2018 12:07 am

थुनाग  – लगातार हो रही बारिश के चलते सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहलीधार के गांव खेलधार में शुक्रवार को पेड़ गिरने एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। शुक्रवार दिन को खेलधार के निवासी कमल देव पुत्र देवनू राम ने अपने जिंदगी भर की कड़ी मेहनत से मकान बनाया था, लेकिन शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश के चलते कमल देव का मकान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम पंचायत बहलीधार के प्रधान ओम चंद ने बताया कि सूचना मिलते हीमकान का निरीक्षण कर लिया। इसके बाद प्रशासन को सूचित किया था। प्रशासन की ओर से पटवारी और कानूनगो मौके पर पहुंचे और पूरी रिपोर्ट तैयार की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App