मांग बढ़ने से चांदी 750 रुपए चमकी

By: Jul 21st, 2018 12:04 am

नई दिल्ली— वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच औद्योगिक उठान बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 750 रुपए की बड़ी तेजी के साथ 39900 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई। सुस्त मांग के कारण सोना 15 रुपए की मामूली में 30840 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। विदेशी बाजारों में बड़ी गिरावट के बाद सोन में तेजी रही। अगस्त के अमरीकी सोना वायदे में गिरावट रही। यह 1.20 डालर टूटकर 1222.80 डालर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक अभी सोने को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं और इसलिए इसमें पैसा नहीं लगा रहे हैं। अमरीका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध को वे अस्थायी मान रहे हैं, जिससे सोने में तेजी नहीं आ पा रही। स्थानीय बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन बढ़त में रहा है। सोना स्टैंडर्ड 15 रुपए की तेजी के साथ 30840 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 30690 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24700 रुपए पर टिकी रही। चांदी की औद्योगिक मांग आने से इसकी कीमतों में बड़ी तेजी आई और चांदी हाजिर 750 रुपए की छलांग लगाकर 39900 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App