माता भीमाकाली की छड़ी श्रीखंड रवाना

By: Jul 18th, 2018 12:05 am

आनी –आनी उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में सभी यात्रियों के लिए बेस कैंप सिंहगाड़ में सेवा मंडल अरसू और हमीरपुर द्वारा भव्य पंडाल बनाया गया है, जिसमें श्रीखंड महादेव यात्रा पर आने-जाने वालों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रीखंड सेवा मंडल अरसू के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि सेवा मंडल के विशाल पंडाल सिंहगाड में श्रद्धालुओं के लिए गंगा महा आरती की गई प्रदेश के प्रसिद्ध कथा वाचक शिव कथा का गुणगाण कर रहे हैं। रात्रि भजन संध्या में भजन गायक बलदेव और गोपाल मणि शिवगीत प्रस्तुत कर रहे हैं। भजन के माध्यम से श्रीखंड यात्रा के हर पड़ाव की महिमा सुनाई गई। गोविंद प्रसाद शर्मा ने कहा कि 15 और 16 जुलाई को हरिद्वार, उत्तराखंड, गुजरात, दिल्ली के 2500 यात्री पंडाल में आ चुके हैं। सोमवार को प्रातः पांच बजे सेवा मंडल के पंडाल से श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा के लिए जिला शिमला सराहन भीमाकाली देवी माता की पवित्र छड़ी रवाना की गई। श्रीखंड सेवा मंडल के गोविंद प्रसाद, पवन सिंह पुंडीर, प्रेम प्रकाश अरोडा, डा. धु्रव, देवराना, सतीश अग्रवाल, कैलाश शर्मा, मुरारदत आदि उपिस्थत थे। सेवा मंडल के पंडाल में प्रात सभी श्रद्धालुओं को नाश्ता, दोपहर में भोजन सायं चाय, पकोड़े, जलेबी, समोसे, खीर, हलवा आदि की व्यवस्था की गई है। सेवा मंडल के पंडाल में सभी श्रद्धालुओं के लिए रात्रि ठहराव सहित रात्रि भजन संध्या कथा प्रवचन आदि का आयोजन किया जा रहा है। सेवा मंडल 24 सालों से सिंहगाड़ में यात्रियों के लिए निःशुल्क सुविधा दी जा रही है। रात्रि भजन संध्या में भगवान शिव माता पार्वती, गणपति की भव्य झांकी निकाली गई।

अन्य सुरक्षा के ये-ये इंतजाम

प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, होमगार्ड और अन्य रेस्क्यू दल तैनात कर दिए हैं। वहीं, श्रीखंड यात्रा जाने वाले यात्रियों के लिए दो लंगर की व्यवस्था भी की गई है। सिगाहड़ और भीमद्वारी में लंगर लगाए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App