मानसून में डाइट प्लान

By: Jul 8th, 2018 12:05 am

बारिश का मौसम भले ही आपको चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाए, लेकिन यह मौसम कई बीमारियों को भी अपने साथ लाता है। बारिश का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम, पैरों में इन्फेक्शन, पेट में इन्फेक्शन, फ्लूए फूड पॉइजनिंग, डायरिया और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, उन्हें इन बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए इस मौसम में अगर खाने को लेकर परहेज न किया जाए, तो आप इन इन्फेक्शन की चपेट में जल्दी आ सकते हैं।

 मानसून में खाएं ये चीजें

मानसून सीजन में रोजाना कम से कम 1 कटोरी स्प्राउट्स का सेवन जरूर करें। फाइबर पोटेशियम, फोलेट, विटामिन सी और के गुणों से भरपूर होने के कारण इसका सेवन आपको बारिश में होने वाली समस्याओं से बचाता है। ब्रोकली

ब्रोकली में मौजूद विटामिन सी आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के साथ-साथ फ्लू, सर्दी-खांसी और फूड पॉइजनिंग से बचाने में मदद करता है।

सेब

बीमारियों से बचने के लिए सिर्फ  मानसून ही नहीं बल्कि रोजाना 1 सेब का सेवन करना चाहिए। इसमें मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी और ए की भरपूर मात्रा होती है, जो आपको हर तरह के इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है।

टमाटर: बारिश के मौसम में रोजाना एक टमाटर जरूर खाना चाहिए। इससे न सिर्फ  आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है बल्कि उससे आप मानसून में फैलने वाली बीमारियों से भी बचे रहते हैं। आप चाहें तो इसका सूप या जूस बनाकर पी सकते हैं।

खुमानी: खुमानी में दूसरे फलों के मुकाबले दोगुना ज्यादा मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है। इसे सुखाकर नियमित रूप से खाने पर आप मानसून में होने वाली हर छोटी-मोटी समस्या से बचे रहेंगे। इसके अलावा इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।

इन चीजों से करें परहेज फास्ट फूड को कहें ‘न’

मानसून सीजन में स्ट्रीट फूड को ज्यादा खाने से भी बचें। स्ट्रीट फूड में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जो बीमारियों को जन्म देते हैं। साथ ही खट्टी चीजें, इमली, अचार आदि भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में पानी की मात्रा में कमी आने की संभावना बढ़ जाती है।

2 पत्तागोभी और पालक

इस मौसम में ज्यादातर लोग पत्तागोभी या पालक की सब्जी बनाकर खाते हैं, लेकिन इन सब्जियों में छोटे-छोटे कीड़े होते हैं, जिससे इनका सेवन करने से पेट खराब हो सकता है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App