मिंजर मेले को….चंबा पूरी तरह से पैक

By: Jul 28th, 2018 12:05 am

चंबा  – एतिहासिक मैदान चंबा में रविवार से शुरू हो रहे मिंजर मेले से पहले ही चंबा पुरी तरह से पैक हो गया है। आठ दिनों तक चलने वाले इस अंतराष्ट्रीय मिंजर फेयर के हर पल का आनंद उठाने  के  लिए सप्ताह भर के लिए एडवांस में ही होटल बुक हो गए हैं। अब चंबा आने वाले लोगों को होटलों में कमरे मिलना मुशिकल हो गया है। इसके साथ ही मिंजर को लेकर लोगों ने घरों को ही होम स्टे बना दिया है। कमाई के सीजन को देखते हुए लोगों ने एक दो कमरे को छोड़ घर को ही किराए पर लगा दिया है। बाहरी राज्यों से चंबा आने वाले व्यपारियों एवं कारोबारियों के अलावा कई लोगों ने 15 से 20 दिनों के लिए पहले ही लोगों के घरों में कमरे को किराए पर ले लिया है। वहीं मिंजर में आ रही लोगों की तादाद को देखते हुए होटलों कारोबारियों सहित घर मालिकों ने रेंट में भी बढ़ोतरी कर दी है। 29 जुलाई (रविवार) से धरोहर मैदान चंबा में शुरू  हो रहे मिंजर फेयर को लेकर चंबा शहर भी दुल्हन की तरह सज गया है। बालू से लेकर मुख्य बजार चंबा तक स्वागत गेट लगाने लगे हैं। चंबा के सभी मंदिरों के अलावा पुराने बस स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार तक दोनों  ओर से शहर को रंग बिरंगियों लाईटों से सजाया गया है। वहीं मेला शुरू होने से पहले ही चंबा में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। सड़कों पर गाडि़यों की बाढ़ आने से हर जगह जाम की स्थिति बनने लगी है। विभिन्न राज्यों के कारोबारी एवं व्यापारी चंबा पहुंचने लगे हैं। उधर फ्रंट पर्यटन निगम इंचार्ज होटल (इरावती) भूपिंद्र का कहना है कि सरकारी होटल एडवांस में ही बुक हैं। निजी होटलों में भी कमरा मिलना मुशिकल है। जिला प्रशासन ने मेले के दौरान होने वाली हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 700 पुलिस होमगार्ड जवान के अलावा शहर में विभिन्न तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App