‘मिसेज हिमाचल’ के खिताब पर नजर

By: Jul 3rd, 2018 12:06 am

प्रोफाइल-1

नाम— इंद्रजीत कौर

उम्र— 32 साल

निवासी— ऊना

योग्यता— कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग

शौक— मॉडलिंग-डांसिंग

ऊना— ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट ‘मिसेज हिमाचल’ की फाइनलिस्ट ऊना के अंब की इंद्रजीत कौर ताज हासिल करने की तैयारियों में जुट गई हैं। इंद्रजीत ‘मिसेज हिमाचल’ फाइनलिस्ट बनकर बेहद खुश हैं। अब उनकी नजर ‘मिसेज हिमाचल’ का खिताब अपने नाम करने पर है। इंद्रजीत कौर गृहिणी हैं। उनके पति अतुल कुमार दुकानदार हैं। उनका आठ साल का बेटा काव्य चौधरी है। इंद्रजीत डांसिंग, म्यूजिक सुनने के साथ ही मॉडलिंग और पढ़ने में रुचि रखती हैं। इंद्रजीत कौर का कहना है कि ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा शादीशुदा महिलाओं के लिए जो मंच प्रदान कर रहा है, वह सराहनीय है। इस मंच से विवाहित महिलाओं को अलग पहचान बनाने का मौका मिला है। मौका न मिलने के कारण ज्यादातर गृहिणियों की इच्छाएं दबी रह जाती हैं। मगर मीडिया ग्रुप के प्रयासों ने उन महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका दिया, जो महिलाएं मॉडलिंग या इससे जुड़े अन्य इवेंट में रुचि रखती हैं।

घूंघट प्रथा खत्म करने की ख्वाहिश

प्रोफाइल-2

नाम— बंधना कपूर

उम्र—   30 साल

निवासी— बैजनाथ

योग्यता— बीए, बीएड

शौक— मॉडलिंग

पालमपुर— ‘मिसेज हिमाचल-2018’ की फाइनलिस्ट बंधना कपूर अलग पहचान बनाना चाहती हैं। वह हिमाचली महिलाओं को घूंघट प्रथा से निजात दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी इच्छा दिल में पाले हुए हैं। टाशीजोंग बैजनाथ की बंधना भारतीय विद्यापीठ स्कूल में कार्यरत हैं। बचपन से ही बंधना ने एक सफल मॉडल बनने का सपना पाल रखा था, लेकिन विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह इससे वंचित रह गईं। बंधना के पति सरकारी कांट्रेक्टर हैं। उनकी सात साल की एक बेटी भी है। बंधना कहती हैं कि अगर वह ‘मिसेज हिमाचल-2018’ का खिताब जीतने में सफल रहती हैं तो वह  मॉडलिंग के क्षेत्र में सौ फीसदी देकर अपना सपना साकार करेंगी। बंधना का कहना है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष का सपोर्ट मिलने के बाद उनके सपनों को नए पंख लगना लाजिमी है। उन्होंने ‘मिस हिमाचल-2018’ का ताज जीतने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए वह दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App