ये हैं भारत के सबसे बड़े पांच रहस्य

By: Jul 28th, 2018 12:05 am

ऐसा कहा जाता है कि इस जगह पर अंतरिक्ष जीवों का आना-जाना लगा रहता है। यह स्थान उनका गुप्त स्थल है। ऐसा भी कहा जाता है कि यहां से अंतरिक्ष यान बहुत आसानी से दिख जाते हैं…

दुनिया में भारत ऐसा देश है जो कि अपनी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत में सबसे ज्यादा धर्म वाले लोग रहते हैं और अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं। भारत जितना विशाल देश है, उतना ही प्राचीन देश भी है। भारत ने अपने अंदर कईर् सारी घटनाओं को समेटे हुए रखा है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर आज तक एक रहस्य बना हुआ है।

कोंग्का ला दर्रा

दुनिया में कईर् ऐसे रहस्यमयी इलाके हैं जिनके बारे में आपने कभी सुना या पढ़ा होगा। एक ऐसा ही रहस्यमयी इलाका है लद्दाख का कोंग्का ला दर्रा। इसके बारे में कई सारी बातें हैं जो आपने सुनी होंगी। ऐसा कहा जाता है कि इस जगह पर अंतरिक्ष जीवों का आना-जाना लगा रहता है। यह स्थान उनका गुप्त स्थल है। ऐसा भी कहा जाता है कि यहां से अंतरिक्ष यान बहुत आसानी से दिख जाते हैं। बता दें कि यहां के रहने वाले लोग इस बात की पुष्टि करते हैं कि यहां पर अंतरिक्ष यान और जीव दिखाई देते हैं। गूगल ने भी अपने सैटेलाइट से इस जगह की कुछ रहस्मयी अंतरिक्ष यान की तस्वीरें ली थीं। उन तस्वीरों में अंतरिक्ष यान का जिक्र हुआ है। आपको बता दें कि इस जगह पर जाना काफी ही कठिन होता है, दरअसल यह जगह बहुत ही बर्फीली और दुर्गम है।

प्रहलाद जॉनी

बता दें कि प्रहलाद जॉनी को दुनिया का सबसे बड़ा रहस्यमयी इनसान माना जाता है। इसे दुनिया का आठवां अजूबा भी माना जाता है। लोगों ने इन्हें महामानव का नाम भी दिया हुआ है। ऐसा भी कहा जाता है कि प्रहलाद जॉनी ने 70 सालों से कुछ नहीं खाया है और यह दावा जब उन्होंने किया था तो उनके ऊपर चौबीसों घंटों की कुछ दिनों तक निगरानी रखी थी। सब आश्चर्यचकित रह गए थे कि इन दिनों में प्रहलाद जॉनी ने अन्न का एक दाना भी नहीं खाया था। प्रहलाद में किसी भी तरह के बीमारी और कमजोरी के कोईर् लक्षण भी नहीं थे।

रहस्यमयी नौ लोगों की संस्था

सम्राट अशोक के रहस्यमयी नौ लोगों के दल का जो रहस्य है, वह भारत के सबसे बड़े रहस्यों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि जब सम्राट अशोक की कलिंग से लड़ाईर् हुईर् थी तो उसके बाद उन्होंने सबसे ज्यादा बुद्धिमान लोगों की एक संस्था का निर्माण किया था। इन लोगों के पास ज्ञान का अद्भुत खजाना था। यह नौ लोग अपनी नौ विद्याओं में परांगत थे। इस संस्था का वास्तविक उद्देश्य इस ज्ञान को गलत हाथों में जाने से रोकना था और तभी से यह लोग इन विद्याओं की रक्षा करते आ रहे हैं जिनकी संख्या हमेशा से ही नौ रही है।

येती ः बता दें कि येती हिमालय में सबसे रहस्यमयी प्राणियों में से एक है। इस हिमालय के बारे में कई सारे लोगों ने बात तो की है लेकिन पक्के तौर पर इसके बारे में आज तक कुछ नहीं कहा है। जो लोग हिमालय पर रहते हैं, वह वैसे ही इन पर विश्वास करते हैं जैसे हम किसी भी ज्ञात प्राणी पर करते हैं। लद्दाख के कुछ बौद्ध मठ हैं जो इनसे जुड़ी कई रहस्यमयी जानकारियां देते हैं।

चुंबकीय पहाड़ी

पुनः हिमालय क्षेत्र का एक और रहस्य है जो एक ऐसा रहस्य है जिसका हर कोई अनुभव कर सकता है और यह है हिमालय के लद्दाख में स्थित ‘चुंबकीय पहाड़ी’। कहते हैं कि इस क्षेत्र का चुंबकीय प्रभाव इतना ज्यादा है कि अगर आप गाड़ी खड़ी कर दें तो यह अपने आप तेजी से खिसकने लगती है और इसके बारे में लोग भी अनजान नहीं हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App