रकबर खान के परिजनों को मदद की घोषणा

By: Jul 27th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़— हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह जिला के फिरोजपुर झिरका के गांव कौल के निवासी रकबर खान उर्फ अकबर खान के परिजनों के लिए पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसी प्रकार, हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहिसा खान ने भी रकबर खान उर्फ  अकबर खान के परिजनों के लिए  तीन लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया। इस प्रकार से रकबर खान उर्फ अकबर खान के परिजनों को सरकार की ओर से कुल आठ लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा अभी तक की गई है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों रकबर खान उर्फ अकबर खान की राजस्थान के अलवर के रामगढ़ क्षेत्र में गाय व बछड़ा लाते समय भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी। रकबर खान उर्फ  अकबर खान नूंह जिला के फिरोजपुर झिरका के गांव कौल का रहने वाला था और उसकी चार बेटियां व तीन बेटे हैं। इस मामले में अभी जांच जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App