लगातार दूसरे दिन पानी ने निकाला दिल्ली का दम

By: Jul 28th, 2018 12:02 am

नई दिल्ली— राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश से जलभराव तथा यातायात अवरुद्ध होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली यातायात पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस स्थिति के बारे में ताजा जानकारी डाली है। उधर, सोशल मीडिया पर लोगों को सड़कों पर पानी भरने के मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए भी देखा गया। यातायात पुलिस ने कहा कि नांगलोई और नजफगढ़ के बीच, खासकर सत्यभामा अस्पताल के पास सड़क पर पानी भरने से लोगों का निकलना दूभर हो गया।

फतेहपुर सीकरी की दीवार ढही

आगरा — आगरा में रात भर हुई तेज बारिश के चलते ऐतिहासिक इमारत फतेहपुर सीकरी की दीवार ढह गई। लाल दरवाजे के पास दीवार ढहने की पुष्टि सुपरिटेंडेंट ऑर्कियोलॉजिस्ट विकास स्वर्णकार ने की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App