लदरौर से चंडीगढ़ को दौड़ेगी बस

By: Jul 29th, 2018 12:05 am

घुमारवीं —सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ आने-जाने वाले घुमारवीं के लोगों को सरकार ने सौगात दी है।  घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग की मांग पर प्रदेश सरकार ने लदरौर-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बस पर मुहर लगा दी है। इसमें अहम बात यह है कि निगम का यह बस रूट अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों को लाभान्वित करता हुआ वाया पीजीआई होकर चंडीगढ़ तक जाएगा। इससे पीजीआई जाने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इस रूट पर चलने वाली बस की सभी औपचारकिताएं पूरी कर ली हैं। लदरौर-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली निगम की यह बस अगस्त माह के पहले सप्ताह में चल पड़ेगी। आरएम बिलासपुर पवन शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

लदरौर से चंडीगढ़ का समय

लदरौर से सुबह 5:45 बजे, घुमारवीं सुबह 6.45 बजे, बिलासपुर सुबह 7:40 बजे, स्वारघाट सुबह 9:15 बजे, नालागढ़ 10:15 बजे, बद्दी 10:45 बजे, पीजीआई 11 बजे, चंडीगढ़ बस स्टैंड 43 में 11:30 बजे।

चंडीगढ़ से लदरौर का समय

चंडीगढ़ से सायं 4:10 बजे, बिलासपुर सायं 8:15 बजे, घुमारवीं रात नौ बजे तथा लदरौर रात को दस बजे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App