विवाहिता ने की आत्महत्या

By: Jul 18th, 2018 12:05 am

रामशहर-पुलिस थाना रामशहर के गांव भटियाख में एक विवाहित महिला ने आत्महत्या कर जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविना पत्नी अनिल मोहम्मद, उम्र-21 गांव भटियाख की बताई गई है। थाना में उक्त सूचना रात्रि करीब 12:30 बजे मिली। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करवाकर शव परजिनों को सौंप दिया गया है।  इस मामले की पुष्टि एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा एवं डीएसपी नालागढ, थाना प्रभारी रामशहर पीएल जोशी ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App