समय आने पर होगी शादी

By: Jul 15th, 2018 12:05 am

बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह समय आने पर शादी करेंगी। प्रियंका और निक जोनास के बीच बढ़ती दोस्ती पिछले कुछ समय से सु़िर्खयों में है। चर्चा है कि दोनो जल्द सगाई कर सकते हैं। प्रियंका ने माना है कि वो शादी करना चाहती हैं लेकिन समय आने पर। प्रियंका ने कहा कि यदि वह शादी करती भी हैं तो भी नारीवाद के प्रति उसकी सोच पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। प्रियंका ने कहा कि वह शादी करेंगी। हालांकि इसके लिए जब उपयुक्त समय आएगा तभी वो ऐसा कर पाएंगी। प्रियंका ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शादी करने से आप छोटे या बड़े बन जाते हो। या कम या ज्यादा फेमिनिस्ट। प्रियंका खुद को सुपर रोमांटिक कहती हैं। प्रियंका ने कहा कि वह बहुत ही भावुक हैं और सोचती भी हैं कि हां क्यों नहीं। जब आप किसी से प्यार करते हो और उसे स्पेशल फील करवाना चाहते हो तो ये जिंदगी की सबसे बड़ी बात होती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App