सीमाई इलाकों में बढ़ेंगे हाट बाजार

By: Jul 29th, 2018 12:04 am

नई दिल्ली— भारत और बांग्लादेश ने सीमाई इलाकों में बनाए गए हाट बाजारों के स्थानीय जनजीवन पर सकारात्मक प्रभाव को स्वीकार करते हुए इनकी संख्या बढ़ाने पर सहमति जताई है। पिछले दिनों त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भारत बांग्लादेश संयुक्त समिति की बैठक में इस पर सहमति व्यक्त की गई। दोनों पक्षों ने सीमा हाट बाजारों के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की आजीविका पर सकारात्मक प्रभाव को स्वीकार किए। बैठक में चार सीमावर्ती हाट बाजारों के संचालन और उनके कामकाज में सुधार के उपायों की समीक्षा की गई। साथ ही छह नए सीमा हाट बाजार बनाए जाने के लिए एक निश्चित समय तय किए जाने पर भी चर्चा हुई। भविष्य में सीमा हाट बाजार के विस्तार पर भी दोनों पक्षों ने बातचीत की। यह तय किया गया कि संयुक्त समिति की अगली बैठक दोनों की सहमति से तय की गई तारीख पर बंगलादेश में होगी। संयुक्त समिति ने 22 जुलाई, 2018 को त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिला में कमलसागर सीमा हाट का दौरा किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App