सेवादल हर महीने करेगा ध्वज वंदन

By: Jul 27th, 2018 12:01 am

शिमला — अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रदेश में ध्वज वंदन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिला स्तर पर होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज सार्वजनिक स्थान पर फहराए जाएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने नौ अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर भी राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा  कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। शिमला में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस सेवादल ने इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। लाहुल-स्पिति में दीनानाथ भंडारी पर्यवेक्षक व कृष्ण कुमार नेगी जिला मुख्य संगठक, किन्नौर में अजय शर्मा पर्यवेक्षक व जयराम नेगी, तारा मोयान जिला मुख्य संगठक, शिमला ग्रामीण में उषा मेहता पर्यवेक्षक, हेमराज शर्मा मुख्य जिला संगठक, शिमला शहर में जितेंद्र ब्राक्टा पर्यवेक्षक, पूर्ण चंदेल जिला मुख्य संगठक, सोलन में प्रताप ठाकुर पर्यवेक्षक, रमेश ठाकुर जिला मुख्य संगठक, सिरमौर में विश्वानंद ठाकुर पर्यवेक्षक, संदीप बतरा जिला मुख्य संगठक, ऊना में सुशील ठाकुर पर्यवेक्षक, डा राजपाल शर्मा जिला मुख्य संगठक, चंबा में मनोहर लाल कौंडल, योगेश, कांगड़ा में उत्तम डोगरा, पुरुषोत्तम प्रकाश, त्रिलोक कुमार, दिव्यांशु दत्त, शम्मी कुमार, हमीरपुर में प्रकाश चंद महाजन, मदन लाल कौंडल, बिलासपुर में  डा. विजय कपिल, तिलक राज शर्मा, मंडी में संतराम धीमान, प्रेम लाल चौहान मनमीत राठौर, कुल्लू में चेत राम ठाकुर पर्यवेक्षक व बेलू राम ठाकुर जिला मुख्य संगठक शामिल हैं। वहीं प्रदेश संगठक कंवर प्रताप सिंह को समन्वयक तथा गोपाल शर्मा को सह-समन्वयक बनाया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App