हमीरपुर केवी के प्राचार्य को सम्मान

By: Jul 27th, 2018 12:10 am

हमीरपुर — केंद्रीय विद्यालय करनाल में 23 से 24 जुलाई तक केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभार द्वारा तीन दिवसीय संभागीय प्राचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। केवी हमीरपुर के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह को विद्यालय की बोर्ड कक्षाओं के उत्कृष्ट परिणाम हेतु एसएस रावत उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने समस्त अध्यापकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत हेतु उनको धन्यवाद किया। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के परिणाम हेतु अपनी वचनबद्धता व्यक्त की


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App