हरियाली रोप दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

By: Jul 16th, 2018 12:05 am

तीन हेक्टेयर भूमि पर रोपे 503 पौधे

कुल्लू— पर्यावरण के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए वन महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी के तत्त्वावधान में जिवा नाला परिक्षेत्र के कूंडर ब्लॉक में तीन हेक्टेयर की भूमि के कुल्लू भाग में देवदार के 503 पौधे रोपे गए। इस संपूर्ण पौधारोपण अभियान में नागेश्वर युवक मंडल भूपन, जमदग्न युवक मंडल पाशी, महिला मंडल कठियारी तथा विभाग सहित 22 लोगों ने भाग लिया।  इस मौके पर जय देव डिप्टी रेंजर कूंडर ब्लॉक,  मेनका वन रक्षक आईसी कूंडर, चूने राम प्रधान युवक मंडल भूपन, देव राज प्रधान युवक मंडल भूपन, बुधवंतु प्रधान महिला मंडल कठियारी, डाबे राम राणा महासचिव, राकेश, चमन, राम सिंह आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

रिवालसर के जंगलों में रोपे जाएंगे 2600 पौधे

रिवालसर — सात सरोवर विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति सरकीधार के तत्त्वावधान मे पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन वन खंड अधिकारी रिवालसर केशव राम व वन रक्षक लाल सिंह की देख-रेख में किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजपा ढमेश्वर राम ने शिरकत की। इस अभियान में मंडी वन मंडल के अंतर्गत रिवालसर वन क्षेत्र के गुदाहन वन में करीब पांच हेक्टेयर भूमि में पौधारोपण करने की शुरुआत की गई। इसमें विभिन्न प्रजातियों के करीब 2600 पौधों को रोपा जा रहा है। इसमें क्षेत्र के गुदाहन व डोह युवक मंडल व महिला मंडल निगम्पा बौद्ध मंदिर, नैना देवी ध्वजाधारी मंदिर कमेटी व नेहरू युवक मंडल के लोगों व स्थानीय जनता अपना सहयोग कर रही है। अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र,संरक्षण समिति के अध्यक्ष यदोपति, नैना देवी प्रबंध कमेटी के प्रधान किशोरी लाल,बौद्ध मंदिर कमेटी के सचिव शमशेर सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

मघोह जंगल में लगाए 125 बूटे

सरकाघाट — पर्यावरण सुरक्षा और भूमि कटाव को रोकने के लिए वनीकरण आवश्यक है।  यह बात ग्राम पंचायत गाहर के प्रधान कुलदीप शर्मा ने  चंदैश के नजदीक मघोह वन में वन विभाग के तहत पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत अपने संबोधन में कही।  इस पौधारोपण कार्यक्रम में महिला मंडल चंदैश व गाहर की तीन दर्जन महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मघोह के वरिष्ट फोरेस्ट गार्ड प्रकाश चंद ने बताया कि मघोह में 125  पौधे रोपे, जिनमें आंवला, दाडू, जामुन और बेहड़ा आदि के भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। ग्राम पंचायत गाहर के प्रधान कुलदीप शर्मा ने वन विभाग के कार्यों की सराहना की तथा वरिष्ट फोरेस्ट गार्ड प्रकाश चंद ने भी ग्राम पंचायत गाहर के प्रधान व महिला मंडल चंदैश व गाहर की सदस्यों का विभाग के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उधर, सरकाघाट परिक्षेत्र रेंज अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि मघोह वन में इससे पहले चार हजार भिन्न भिन्न प्रकार के पौधे पांच हैक्टियर भूमि में लगाए गए है।

पिंगला में रोपे 125 पौधे रोपे 

सरकाघाट — पर्यावरण महोत्सव के अवसर पर वन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत पिंगला के  वैरा वन बीट में वन विभाग ने  स्थानिय महिला मडल के सहयोग से पौधा रोपण किया। फोरेस्ट गार्ड विकास चौधरी ने बताया कि वैरा में 125  पौधे रोपे गए।

चंद्राकड़ी वन में लगाए 125 फलदार पौधे

सरकाघाट  — उपमंडल सरकाघाट शिवम इंस्टीच्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिग संस्थान (एसआईवीटी) बरच्छवाड़ में अध्ययनरत करीब तीन दर्जन प्ररिक्षणार्थियों ने वन परिक्षेत्र सरकाघाट के रेंज अधिकारी राजीव शर्मा व फोरेष्ट गार्ड सुभाष चंद की अगवाई में चंद्राकड़ी वन में 125 फलदार व औषधीय पौधे रोपे। रेंज अधिकारी राजीव शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जंगलो में अधिक से अधिक पौधे रोपित करें। पेड़ पर्यावरण के संरक्षण को संतुलित करते हैं। इस मौके पर संस्थान के संचालक व शिक्षक भी मौजूद रहे।

ठोगी गांव से भांग के पौधे साफ

आनी — मुख्यालय के साथ लगते गांव शमेशा व गांव ठोगी में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भांग उखाड़ो अभियान शुरू किया गया है। महिला मंडल ठोगी की प्रधान गोयला देवी ने बताया कि बखनाऔं पंचायत के ठोगी गांव के आसपास वन भूमि पर भांग के पौधे लगे हुए थे, जिन्हें दो दिवसीय अभियान में नष्ट कर दिया है। इस अभियान में महिला मंडल ठोगी की प्रधान गोयला देवी, रीमा देवी, डोलमा देवी, चंदा देवी, वावी शर्मा व तिलका देवी आदि ने अपना योगदान दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App