हवन यज्ञ से नए सत्र का आगाज

By: Jul 13th, 2018 12:09 am

ऊना —एलजेएन हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में नए शैक्षणिक सत्र-2018-19 की शुरुआत गुरुवार को हवनयज्ञ से की गई। इस दौरान महाविद्यालय शिक्षा समिति के आजीवन सदस्य अध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कंवर हरि सिंह ने कहा कि सफलता उच्च शिक्षा से ही संभव है। इसके लिए विद्यार्थियों को हमेशा तैयार रहना चाहिए। इसलिए विद्यार्थियों को मन लगाकर कड़ा परिश्रम करते हुए पढ़ाई करनी चाहिए। अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह ने कहा कि छात्राएं  वर्तमान में किसी भी कार्य में पीछे नहीं है। परंपरागत परिपाटी के स्थान पर आधुनिक युग में महिलाएं निरंतर प्रगति के पथ पर पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अग्रसर हो रही है। उन्होंने छात्राओं को नये सत्र में जीतोड़ मेहनत करने की प्रेरणा दी। कालेज प्राचार्य डा. एसके चावला ने छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश के लिए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी युग में आगे बढ़ने के लिए सभी को एक लक्ष्य निर्धारित करके उसे अपना उद्देश्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति कठिन से कठिन समस्या को भी आसानी से हल कर सकता है। इस अवसर पर अधीक्षक रविंद्र डोगरा सहित अन्य उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App