हाई-वे पर गिरा पेड़, रफ्तार थमी 

By: Jul 28th, 2018 12:05 am

कुल्लू   – जिला मुख्यालय के साथ लगते गांधीनगर प्राइमरी स्कूल के नजदीक भारी बारिश के चलते पड़े गिर जाने से यहां बड़ा हादसा होने से टला है। पेड़ गिर जाने से यहां जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। केवल चंद घंटों के लिए हाई-वे पर लंबा जाम लगा रहा, जिस कारण लोगों को जाम लगने से परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कुछ लोगों ने पैदल ही सफर तय करना ठीक समझा। जहां पर बारिश के बीच कुछ लोग अपने घरों तक पैदल ही निकले। हालांकि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लोगों की मानें तो अगर दूसरे पेड़ जो कभी भी गिर सकते हैं, उन्हें नहीं काटा गया तो यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 11 नगर परिषद के तहत आता है, जहां पर दो पेड़ पहले से काफी पुराने हो चुके थे। जिन्हें काटने को लेकर वन विभाग को कहा गया था। वन विभाग ने पेड़ को काटने की अनुमति नगर परिषद कुल्लू को दी थी, लेकिन अनुमति के बाद भी पेड़ों को अभी तक नहीं काटा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते नगर परिषद ने इस पेड़ को नहीं काटा तो यहां दूसरा हादसा कभी भी हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जिन पेड़ों के कारण हादसे होने का खतरा रहता है,  उन पुराने पेड़ों को जल्द काटा जाए। गांधीनग्गर में बारिश के चलते गिरे पेड़ को यहां स्थानीय लोगों की मदद से हटाया गया। सीएम के दौरे के चलते अधिकतर विभागों के अधिकारी मनाली गए हुए थे। जहां पर मौके पर प्रशासन की ओर से जल्द कोई भी न आने पर लोगों ने ही पेड़ को हटाने में मदद की। पेड़ के गिरने से यहां बिजली विभाग को भी नुकसान हुआ है। बिजली की तारें टूट जाने से एरिया में भी बिजली बंद रही। वहीं, गांधीनगर में पेड़ गिरने से आई दिक्कत को लेकर उपायुक्त ने भी वन विभाग व नगर परिषद से इसकी रिपोर्ट मांगी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App