108 कर्मियों ने करवाया सफल प्रसव

By: Jul 20th, 2018 12:10 am

नाहन —प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई 108 आपातकालीन सेवा जिला के लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।  खासकर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, उन स्थानों पर गर्भवती महिलाओं के लिए यह 108 एंबुलेंस किसी वरदान से कम नहीं है। गुरुवार को शिलाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरवा के केलवी में 20 वर्षीय महिला का 108 के कर्मियों के सफल प्रसव करवाया। जानकारी के मुताबिक केलवी की 20 वर्षीय गर्भवती निशा पत्नी प्रदीप कुमार को रात्रि प्रसव पीड़ा हुई। रात्रि करीब 12 बजे 108 पर प्रदीप कुमार ने कॉल किया। 108 पर कॉल करने के कुछ देर बात ही 108 एंबुलेंस जरवा पहुंची, लेकिन बारिश व सड़क घर तक न होने के चलते 108 कर्मियों ने महिला को करीब 200 मीटर दूर से स्टेचर पर एंबुलेंस तक पहुंचाया। एंबुलेंस में ईएमटी विनोद कुमार व पायलट संजीव कुमार ने निशा का सफल प्रसव करवाया। निशा ने एक बेटे को जन्म दिया है जो पूरी तरह स्वस्थ है। ईएमटी विनोद कुमार ने बताया कि रात करीब सवा 12 बजे उन्होंने एंबुलेंस में केलवी की निशा का सफल प्रसव करवाया गया। अब जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App