अटल बिहारी वाजपेयी जी को दी श्रद्धांजलि

By: Aug 18th, 2018 12:05 am

चुवाड़ी —भटियात भाजपा मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। शुक्रवार को उपमंडल मुख्यालय में मंडलाध्यक्ष संतोष शर्मा की अगवाई में भाजपाइयों ने शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपाइयों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी की। भटियात भाजपा मंडलाध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में भारत ने एक अनमोल रत्न खो दिया है, जिसकी भरपाई हो पाना नामुमकिन है। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से एक युग का समापन हो गया है। इस मौके पर नगर पंचायत चुवाड़ी के उपाध्यक्ष सुदेश धीमान, पूर्व मंडलाध्यक्ष राजकुमार चंबियाल, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदुल शर्मा, सचिव विक्रांत चंबियाल, बीडीसी कुलदीप कुमार, शिव महाजन, गौरव महाजन, मनीष कुमार, चमन लाल, मुकेश गुप्ता, बाबू राम भाजपाई मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App