आज ईरान के समक्ष हिमाचली चुनौती

By: Aug 18th, 2018 12:06 am

पुरुषों में अजय, महिलाओं में कविता-प्रियंका-रितु करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

सुंदरनगर — 18 से 24 अगस्त तक इंडोनेशिया के जकार्ता में चलने वाली 18वीं एशियन कबड्डी चैंपियशिप में हिमाचल से चार खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। भारत की टीम में इन खिलाडि़यों का चयन हुआ है। सीनियर में पुरुष वर्ग की ओर से एक और महिला वर्ग की ओर से तीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मंडी जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष टीसी शर्मा व एनआर चौधरी ने बताया कि नालागढ़ से पुरुष वर्ग में अजय ठाकुर और महिला वर्ग में कुल्लू जिला से कविता व सिरमौर से प्रियंका नेगी और रितु नेगी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अजय ठाकुर हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी के रैंक पर सेवारत हैं, जबकि प्रियंका नेगी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में इंस्पेक्टर और रितु नेगी रेलवे में सेवारत हैं। जकार्ता में महिला व पुरुष वर्ग का पोल एक में 18 अगस्त को पहला मुकाबला ईरान से होगा। यह खेल सात दिनों तक चलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App