आट्या-पाट्या की नेशनल चैंपियनशिप पालमपुर में

By: Aug 13th, 2018 12:05 am

पालमपुर – आट्या-पाट्या एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के बैनर तले अंडर-14 राष्ट्रीय वर्ग की नेशनल चैंपियनशिप पालमपुर में 28 से 30 सितंबर तक चलेगी। यह जानकारी आटया-पाट्या हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने दी। प्रतियोगिता में देश भर से 18 राज्यों की टीमें भाग लेंगी और 500 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रदेश स्तरीय अंडर-14 व अंडर-19 प्रतियोगिता हमीरपुर में आठ व नौ सितंबर को होगी। आटया-पाट्या गेम खो-खो की तरह होता है। इस खेल में एक टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं। अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में आटया-पाट्या का संगठन तैयार किया जा रहा है। अब तक करीब आठ जिलों की कार्यकारिणी बन चुकी है। इस अवसर पर डीआर ठाकुर, अनिल सोंखला, मनोज रतन, जितेंद्र राणा, मनोज आचार्य, रिपु दमन, राजकुमार, नितिन देवी, बलदेव सिंह, रणजीत सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App