आनी के अंद्रेज ठाकुर थाइलैंड में दिखाएंगे दम

By: Aug 9th, 2018 12:06 am

आनी— कुल्लू जिला के उपमंडल मुख्यालय आनी स्थित राजकीय आदर्श विद्यालय के होनहार अंद्रेज ठाकुर का चयन अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह थाइलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंद्रेज ठाकुर का चयन सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच ने जिला स्तर पर कुल्लू के ढालपुर में आयोजित प्रतियोगिता में किया, वहां से राज्य स्तर के लिए चयन हुआ और उसके उपरांत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर में आयोजित की गई। यहां शानदार प्रदर्शन के बाद अंद्रेज ठाकुर का चयन अंडर-19 भारतीय टीम के लिए हुआ है। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 18 अक्तूबर, 2018 को थाइलैंड में किया जाएगा। अपने बेटे की इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता और परिजन फूले नहीं समा रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App