आनी में भारी बारिश ने मचाई तबाही

By: Aug 14th, 2018 12:05 am

आनी —समूचे आनी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हुई भारी बारिश ने क्षेत्र में खासा तांडव मचाया। भारी बारिश से  नालों व खड्डों में जलस्तर  बढ़ने से इन्होंने बाढ़ का उग्र रूप धारण कर लिया है,आनी कस्वे में लोग बाढ़ की आशंका को लेकर लोग काफी सहमे रहे। बारिश से जगह जगह भूस्खलन होने, ल्हासे गिरने तथा डंगे ढहने से यहां के सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए एजिससे मार्ग अवरुद्ध होने ने वाहनों की आवाजाही ठप रही  और लोगों तथा सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से एनएच 305 सड़क मार्ग भी लुहरी से आनी के मध्य भूस्खलन व चट्टाने गिरने से अबरुद्ध रहाए जिसे एनएच प्राधिकरण ने लगभग 18 घंटे बाद यातायात के लिए बहल किया,  जबकि आनी क्षेत्र मेंआनी खनाग सड़क मार्ग को  छोड़कर अन्य सभी सड़क मार्ग खबर लिखे जाने तक अवरूद्ध थे। जानकारी के अनुसार मार्ग अवरुद्ध होने परिवहन निगम की कई बसें भी मार्ग में फंस गई हैं,जिससे निगम के कई रुट वाधित हुए हैं। बारिश से आनी की तलूणा पंचायत के हरिपुर गांव में महेंद्र सिंह पुत्र हरी चंद का दो मंजिला रिहायशी मकान भूस्खलन की चपेट में आने से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जहां आनी से अग्निशमन विभाग की टीम ने फौरन मोके पर पहुंच कर राहत एवं वचाव कार्य शुरू किया। बारिश से क्षेत्र में भिन्न भिन्न स्थानों पर आठ रिहायशी मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि बारिश से आनी में   भूस्खलन होने, ल्हासे गिरने व ढंगे ढहने से अधिकतर सड़कें अवरूद्ध हुई है, जबकि बारिश से सोमवार तक मिली रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में नौ मकानों को क्षति पहुंची है, जिनमे एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है, और आठ को आंशिक रुप से क्षति पहुंची है, जबकि एक गाय की  मलवे मे दबने से मौत हो  गई है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App