एशियन गेम्स में हिमाचल की तीन बेटियां

By: Aug 9th, 2018 12:06 am

निधि-दीक्षा-प्रियंका भारतीय हैंडबाल टीम में सिलेक्ट, जकार्ता में दिखाएंगी दम

बिलासपुर — हिमाचल प्रदेश के खेल इतिहास में महिला हैंडबाल खिलाडि़यों ने एक नया मील का पत्थर स्थापित कर दिया है। यह पहला मौका है कि जकार्ता एशियन गेम्स में हिमाचल प्रदेश की एक साथ तीन खिलाडि़यों ने एक ही खेल में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा व सीईओ डाक्टर प्रवेश मोंटी ने दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के घुमारवीं में प्रदेश हैंडबाल संघ के अंतर्गत चल रही मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ी निधि शर्मा, दीक्षा ठाकुर व प्रियंका ठाकुर का एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हैंडबाल टीम में चयन हुआ है। राष्ट्रीय टीम में चयन से प्रदेश हैंडबाल के खिलाडि़यों और खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। हैंडबाल खिलाडि़यों निधि शमा, दीक्षा ठाकुर व प्रियंका ठाकुर से दूरभाष पर हुई बातचीत में उन्होंने इसका श्रेय हैंडबाल की प्रशिक्षिका तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी स्नेहलता को दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश हैंडबाल संघ को उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी धन्यवाद दिया। चयनित  खिलाडि़यों में निधि शर्मा सोलन जिला से, तथा दीक्षा व प्रियंका बिलासपुर जिला से संबंधित हैं। हिमाचल संघ ने खिलाडि़यों को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उनके तथा उनके अभिभावको को बधाई दी है। इस मौके पर भरत साहनी, अशोक भुट्टो, डा. लाल चंद शर्मा, दिलीप ठाकुर, डीडी तनवर, वीरेंद्र शर्मा, लखबीर लखी, राजीव कुमार, कपिल जैन, नंद किशोर शमा, डा. राजकुमार, हीरा सिंह, विनोद गुलेरिया, संदीप मित्तल, मुनीष राणा, करण चंदेल, मितांशु, अतुल सोनी, राजेश ठाकुर, मुनीषृ शर्मा,  रणदीप सिंह, मनोज चौहान, संजय कौशल, अरुण सैणी, हर्ष त्रिपाठी, दीपक ठाकुर, विवेक पठानिया, सतिंदर लाली, अजय प्रताप सिंह, अनुज चौधरी, जगदीश कौंडल, एमएम गर्ग, केआर गर्ग, अनिल शर्मा, सरित शर्मा, अशोक गौतम, मनोज ठाकुर, प्रियंका जसवाल,सुदर्शन बुल्ला व अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि जकार्ता में होने वाली एशियन गेम्स में ये शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App