एशियाड गोल्ड का सपना पूरा करने उतरेंगे सुशील

By: Aug 16th, 2018 12:06 am

नई दिल्ली— भारत के सबसे यशस्वी पहलवान और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का अपना सपना पूरा करना चाहते हैं। सुशील ने इस साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की थी। सुशील विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण और लगातार दो ओलंपिक में कांस्य तथा रजत पदक जीत चुके हैं, लेकिन उनके पास एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक नहीं है। सुशील ने 2006 के दोहा एशियाई खेलों में 66 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। भारतीय कुश्ती टीम एशियाई खेलों में पिछली बार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मंगलवार को जकार्ता के लिए रवाना हो गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App