कमज़ोर पड़ा मानसून पर अभी थमा नहीं कहर

By: Aug 17th, 2018 12:20 am

शिमला— हिमाचल में बरसात से तबाही का दौर जारी है। हालांकि प्रदेश में एक-दो डै से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है, मगर बरसात के कारण जगह-जगह भू-स्खलन होने से अभी भी नुकसान का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश अभी भी कहर बरपा रही है। बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान कांगड़ा जिला में आंका गया है। बारिश के कारण मंडी के पद्धर में ढांक से गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि चार जानवरों के पानी में बह गए, जिसमें दो ऊना से, चंबा व सिरमौर में एक-एक जानवर है। राज्य में भारी बारिश के कारण गुरुवार को 24 मकान जमींदोज हुए हैं, जबकि 121 भवनों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। बारिश से 94 गोशैड और 15 लेबर होस्टल मलबे में दफन हो गए। राज्य में भू-स्खलन के कारण 260 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध रहीं। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि 149 सड़कें देर शाम तक आवाजाही के लिए बहाल हो जाएंगी, जबकि 60 शुक्रवार तक और 51 सड़कें 18 अगस्त के पश्चात बहाल होंगी।

सड़कें बंद

शिमला    98

मंडी       39

हमीरपुर   66

कांगड़ा    57

अब तक 781 करोड़ की चपत

पीडब्ल्यूडी को अभी तक 575 करोड़ 10 लाख की चपत लगा चुकी है, जबकि आईपीएच को 205 करोड़ का नुकसान हो चुका है। बारिश अभी तक 781 करोड़ की संपति को नुकसान पहुंचा चुका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App