करनाल में जाना महिलाओं का हाल

By: Aug 17th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़— हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान एवं हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रभारी अनुपमा रावत ने सोनीपत राई के नारी निकेतन एवं करनाल के नारी निकेतन का दौरा किया और यहां पर महिलाओं को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं ने कई प्रकार की समस्याएं भी बताई, जिसे उन्होंने नारी निकेतन प्रबंधकों से तुरंत हल करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि अगले महीने किसी भी दिन उनकी टीम दोबारा आकर महिलाओं से मुलाकात करेगी। सुमित्रा चौहान ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आहवान पर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने अपने-अपने जिलों में बने बाल गृहों और स्नेहालयों का दौरा किया गया है और इस दौरान स्नेहालय प्रबंधकों द्वारा किए जा रहे व्यवहार के बारे में बच्चियों से बातचीत की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App