करसोग भाजपा ने याद किए अटल

By: Aug 18th, 2018 12:05 am

 विधायक हीरालाल समेत कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम को अर्पित किए श्रद्धासुमन

करसोग -भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपाई के निधन होने पर भाजपा करसोग ने गहरा शोक प्रकट किया है। भाजपा मंडल करसोग के अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, स्थानीय विधायक हीरालाल, मनमोहन गुप्ता, डीएन वर्मा, निर्मल ठाकुर, कोल राम, कमल ठाकुर, बाबूराम शर्मा, ठाकुरदास शर्मा, सोहन शर्मा, खुशीराम ठाकुर, मतिधर गुप्ता, व्यापार मंडल करसोग के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, राकेश गुप्ता, ललित सोनी, जयपाल शर्मा, पूर्व विधायक जोगिंद्र पाल, धर्मपाल गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, आशाराम भंडारी, सोमकृष्ण माहूनाग, बीसी महाजन, नगर पंचायत करसोग उपाध्यक्ष ममता गुप्ता, सीमा गुप्ता, सुमन ठाकुर, बंसीलाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता युवराज कपूर, अमीचंद, तथा भाजपा मंडल करसोग की पूरी कार्यकारिणी व व्यापार मंडल करसोग की पूरी कार्यकारिणी सहित सैकड़ों लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह क्षति कभी भी पूरी नहीं होने वाली है।    इसके अलावा पांगणा वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता धर्म प्रकाश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता, समाजसेवी डा. जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव नितिश गुप्ता, सह सचिव इंद्र राज शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश महाजन, उप प्रधान बसंतलाल, महिला मंडल प्रधान नागेश्वरी शर्मा, विद्या शर्मा, नीलम शर्मा, लता गुप्ता, रमा सोनी, युवक मंडल प्रधान ब्रिज शर्मा, सहकारी सोसायटी अध्यक्षा पदमा गुप्ता, ट्रांसपोर्टर टिकम गुप्ता, युवा जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता योगेश महाजन, गौरव चौहान, कमल शर्मा ,मनोहर लाल,चिरंजी लाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान की है, साथ ही लोगों ने उनके परिवार और प्रियजनों को  दुख सहने की प्रार्थना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App