केरल में हुई तबाही की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप, सिर्फ बारिश नहीं जिम्‍मेदार

By: Aug 19th, 2018 4:50 pm

केरल – केरल में आई बाढ़ की खबरों को लेकर पूरे देशवासियों की निगाह इस पर बनी हुई है। इसकी वजह ये भी है कि ज्‍यादातर लोगों की इच्‍छा होती है कि वो भी एक बार केरल देखकर आएं। इसकी वजह है यहां की हरी-भरी पहाडि़यां। इसके अलावा यहां का बैकवाटर भी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन बाढ़ की वजह से फिलहाल यहां पर सैलानियों को जाने से रोका गया है। पिछले दिनों कोच्चि एयरपोर्ट के भी जलमग्‍न होने से यहां पर सैलानी फंस कर रह गए थे। अभी यहां पर चीजें सही होने में कुछ समय जरूर लगेगा। यहां पर युद्धस्‍तर पर बचाव कार्य चल रहा है। इस बार यहां पहले की अपेक्षा अधिक बारिश हुई है। लेकिन सिर्फ बारिश इस तबाही की वजह नहीं है। इसकी वजह कुछ और भी है।  पर्यावरणविद विमलेंदु झा ने सीधे तौर पर इस तबाही की वजह यहां पर लगातार होते अवैध निर्माण को बताया है। उनका कहना है कि बाढ़ से सबसे ज्‍यादा नुकसान उन जगहों पर हुआ है जो इकोलॉजिकली सेंसिटिव जोन थे। इन क्षेत्रों में लोगों ने धड़ल्‍ले से नियमों को ताक पर रखकर कंस्‍ट्रक्‍शन किया। इस तरह की जगहों पर पिछले कुछ समय से लगातार अवैध कब्‍जा और अवैध निर्माण किया गया है। इन्‍हीं जगहों पर सबसे ज्‍यादा भूस्‍खलन भी हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App