गरझिंडू में मकान की छत गिरी

By: Aug 16th, 2018 12:05 am

तेलका —सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत भजोत्रा के गरझिंडू गांव में भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिर गई, जबकि दो कमरों में दरारें पड़ गईं। पंचायत प्रधान ने बारिश के कारण मकान के क्षतिग्रस्त होने की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है। पंचायत प्रधान ने स्वयं भी मौक का दौरा कर नुकसान का जायजा ले लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सवेरे अधवारी से लौटी गरझिंडू गांव की गीता देवी ने अपने मकान के छत को टूटा पाया। मकान का निरीक्षण करने पर कमरों की दीवारें भी दरारें पाई गईं। इसी बीच भजोत्रा पंचायत के प्रधान विपन कुमार भी मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने प्रभावित गीता देवी को आश्वस्त किया कि मकान के नए सिरे से निर्माण हेतु प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।  ग्राम पंचायत कंगेड़ के बासा गांव के बिंद्रो राम के दो कमरों की छत गिरने से अंदर रखा सारा सामान मलबे में दब गया। मकान की छत को गिरता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत मलबे में दबे सामान को बाहर निकालने के साथ हलका पटवारी को सूचित किया।  अभी तक उपमंडलीय प्रशासन की ओर से प्रभावितों को कोई राहत राशि नहीं मिल पाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App