ग्रयोह में पानी को तरसे लोग

By: Aug 16th, 2018 12:05 am

अवाहदेवी —क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्रयोह की सात वार्डों ग्रयोह, ढगवाणी, चंदपुर, कांगो का गहरा, ठाणा, मासला आदि के ग्रामीणों को पिछले बीस दिनों से पेयजल की आपूर्ति न होने से उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पानी को लेकर ग्रामीण भारी बरसात में मटमैले पानी को पीने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं मिल पाई है। जहां एक तरफ बरसात में खातरियों व बावडि़यों का पानी पीने से संक्रमण व  बीमारियों का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर एक सप्ताह के भीतर नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं मिली तो खाली मटकों को लेकर विभाग का घेराव किया जाएगा। स्थानीय लोगों में रमेश चंद, प्रताप सिंह,  कांशीराम, नेकराम, मदन कुमार, प्रेमलता, पूजा देवी, सुमन कुमारी, ताराचंद, राज कुमार, राजेंद्र चौहान, बलराज, अशोक, संगीता देवी, सरला देवी,  शीतला देवी, कमला देवी, द्रोपती देवी, अजय, संजय, रविंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि  पानी की समस्या को लेकर  विभाग को अवगत करवा दिया गया है, लेकिन  स्थिति जस की तस बनी हुई है।  उक्त लोगों ने विभाग से पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App