चंडीगढ़ से दबोचे दो चेन स्नेचर

By: Aug 18th, 2018 12:02 am

गुप्त सूचना के आधार पर मिली पुलिस को कामयाबी

चंडीगढ़— ट्राइसिटी में महिलाओं से स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंचकूला निवासी 31 वर्षीय साने आलम उर्फ  असलम व बिहार निवासी 24 वर्षीय दिलीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से 14  केस सॉल्व हुए हैं। क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर में स्नेचिंग करने वाले युवक सेक्टर-49 थानाक्षेत्र में घूम रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने अमनजोत की अगआई में नाका लगाया और उस समय दोनों  आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जब दोनों स्नेचिंग किया सामान बेचने के फिराक में थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पूरे ट्राई-सिटी में खास तौर पर वे बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे, क्योंकि वह विरोध करने शोर मचाने में असमर्थ होती थीं। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच सोने की चेन, एक गोल्ड लॉकेट व 11 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने कुल 14 केस सॉल्व होने का दावा किया है। वहीं क्राइम ब्रांच की माने तो पकड़े गए आरोपी असलम के ऊपर पहले ही कई मुकदमें दर्ज हैं और पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है।

टूरिज्म कर्मचारी संघ ने की बैठक

पिंजौर—ऐतिहासिक यादव बिंद्रा गार्डन में पिंजौर हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष वेद सैणी ने की। इस मीटिंग के दौरान पिंजौर इकाई कर्मचारी की चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें अशोक कुमार प्रधान, सतपाल सिंह उपप्रधान, राजेंद्र सचिव, शिव सिंह कैशियर, दीदार सिंह प्रचार मंत्री, सुरेश कुमार को प्रेस सचिव चुना गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App