चंबा में वाजपेयी के निधन पर शोक

By: Aug 18th, 2018 12:05 am

चंबा —पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से जिला चंबा में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को जिला चंबा के समस्त बाजार दो घंटे के लिए बंद रहे। इस दौरान व्यापारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश को हुई क्षति की भरपाई नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते कई ऐतिहासिक निर्णय लेने के साथ- साथ ऐसे कार्य किए, जिससे देश को अलग पहचान मिली। शुक्रवार को चंबा के अलावा बनीखेत, सलूणी, तीसा, सिहंुता, सुंडला व भरमौर आदि क्षेत्रों में सवेरे नौ से ग्यारह बजे तक दुकानें बंद रही। उल्लेखनीय है कि जिला व्यापार मंडल के प्रधान वीरेंद्र महाजन ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शुक्रवार को व्यापारियों से दो घंटे दुकानंे बंद रखने का आह्वान किया था। उधर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर विस उपाध्यक्ष हंसराज, जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर, सदर विधायक पवन नैयर, भटियात विधायक विक्रम सिंह जरयाल, भरमौर विधायक जिया लाल कपूर, जिला भाजपा सचिव दिनेश शर्मा, जिला भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर नागपाल, पूर्व भाजयुमो जिला प्रधान उमेश वैघ, भाजपा चंबा मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार व महासचिव धीरज नर्याल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक रैणा, नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष, नीलम नैयर, चौगान वार्ड पार्षद अंजलि मल्होत्रा, जिला भाजपा सोशल मीडिया संयोजक बोधराज व अन्य कार्यकर्त्ताओं ने गहरो शोक प्रकट किया है। इधर, अखिल भारतीय विघार्थी परिषद की चंबा इकाई ने भी शोकसभा का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ- साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App