जश्न-ए-आजादी…चंबा में फर-फर लहराया तिरंगा

By: Aug 17th, 2018 12:05 am

 तीसा —विधान सभा उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि आज का युवा वर्ग नशे का मोह त्याग करके अपने आप को शिक्षा के प्रति समर्पित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा रास्ता है जो इनसान को कामयाबी और तरक्की की मंजिल की तरफ ले जाता है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने यह बात तीसा में आयोजित उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।इस मौके पर एसडीएम हेमचंद वर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण हर्ष पुरी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य हेमंत पुरी, पंचायत समिति अध्यक्ष देवकी देवी,  उपाध्यक्ष बोधराज,  पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, भाजपा महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर और मुनयांन खान भी मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App