डगशाई पब्लिक स्कूल में लगाई प्रदर्शनी

By: Aug 17th, 2018 12:05 am

धर्मपुर- डगशाई पब्लिक स्कूल में स्वतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में कर्नल रिटायर एचएस आहूजा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कर्नल रिटायर्ड एचएस आहूजा ने छात्रों को राष्ट्र के प्रति अपना योगदान देने व अच्छा देश बनाने के बारे ने बताया। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर उन शूरवीरों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने देश को आजाद करवाने में अपनी जान की बाजी लगा कर शहीद हुए जिनकी बदौलत हम आजाद देश मे खुली हवा में सांस ले रहे हंै। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य बिके अहूजा ने देश हित पर भाषण दिया, जिसमें स्वतंत्रता के इतिहास पर प्रकाश डाला।  जहां पर हथियारों व अन्य चीजों की प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App