दिलप्रीत रिंडा गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

By: Aug 12th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़- पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर हमला करने वाले गिरोह के एक अन्य खतरनाक निशानेबाज आकाश को रूपनगर जिले के सिंहपुरा इलाके में पुलिस के साथ हुई गोलीबारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। दिलप्रीत की गिरफ्तारी के एक माह बाद पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिलने का दावा किया गया है। इसी ने फेसबुक पर गायक को धमकी दी थी ।इस अपराधी की तीन राज्यों की पुलिस को तलाश थी। उसके कब्जे से एक विदेशी माउजर बरामद की। यह जानकारी रूपनगर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वपन शर्मा ने आज यहां दी। गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ ।भागते समय गैंगस्टरों का वाहन नाले में फंस गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App