‘दिव्य हिमाचल’ के पत्रकार को हरियाणा में मिला पुरुस्कार

By: Aug 18th, 2018 12:05 am

 नाहन —प्रदेश के अग्रणी मीडिया समूह ‘दिव्य हिमाचल’ को हरियाणा में भी सम्मान मिला है ‘दिव्य  हिमाचल’ के हरियाणा के नारायणगढ़ स्थित पत्रकार सुशील कुमार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र की समस्याओं व सरकारी योजनाओं को उजागर करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह में हरियाणा सरकार के मंत्री नायब सिंह सैणी की पत्नी सुमन सैणी व नारायणगढ़ के एसडीएम वीरेंद्र सांगवान द्वारा सुशील कुमार को  समृति चिन्ह व  प्रशंसा पत्र देखकर  सम्मानित किया गया। गौर हो की सुशील कुमार नारायणगढ़ में ‘दिव्य हिमाचल’ समाचार पत्र के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से जुड़े हुए हैं वह लगातार नारायणगढ़ क्षेत्र की समस्याओं व सरकार की योजनाओं को दिव्य हिमाचल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं यही नहीं सुशील कुमार हरियाणा हिमाचल की सीमा पर स्थित होने की वजह से हरियाणा के साथ-साथ सिरमौर जिला के सीमा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर लगातार उठा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर सुशील कुमार को मिले सम्मान से जहां नारायणगढ़ के लोगों ने खुशी जाहिर की है वहीं ‘दिव्य हिमाचल’ टीम ने भी सुशील को इस सम्मान पर बधाई दी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App