दीपा कर्मकार पर नजरें

By: Aug 16th, 2018 12:06 am

नई दिल्ली — एशियाई खेलों में जिम्नैस्टिक इवेंट में दीपा कर्मकार को पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दीपा की नजरें इस बार एशियन गेम्स में महिला जिम्नैस्टिक इवेंट में पदक जीतने पर टिकी होंगी। बता दें कि भारत को आज तक महिला वर्ग में इस खेल में कोई मेडल नहीं मिल पाया है। दीपा कर्मकार को पदक का दावेदार उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से माना जा रहा है। उन्होंने 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रांज जीता था और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला थीं। वहीं दो साल बाद शानदार वापसी करते हुए इस साल उन्होंने तुर्की के मर्सिन शहर में आयोजित एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नैस्टिक वर्ल्ड चैलेंज कप में गोल्ड मेडल जीता था। यह वर्ल्ड चैलैंज कप में दीपा का पहला मेडल था। आगामी एशियाई खेलों से दीपा के कोच बिशेश्वर नंदी को भी काफी उम्मीदें हैं। हालांकि इस बार दीपा को चीन और दक्षिण कोरिया से कड़ी टक्कर मिलेगी, क्योंकि इन देशों का प्रदर्शन जिम्नैस्टिक में काफी बेहतरीन रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App