पटाखे फोड़ एचपीयू वाइस चांसलर का वेलकम

By: Aug 13th, 2018 12:11 am

कांगू —प्रदेश एचपीयू वाइस चांसलर डाक्टर सिकंदर के नियुक्ति के उपरांत पहली बार गृह आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा जोलसप्पड़ सहित कांगू में पटाखे फोड़कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व में रहे चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर रघुवीर सिंह की अगवाई में किया गया। जोलसप्पड़ सहित कांगू में डाक्टर सिकंदर का एचपीयू के वाइस चांसलर का स्वागत हुआ। भाजपा पदाधिकारियों ने डाक्टर सिकंदर को वाइस चांसलर बनने के उपरांत कांंगू में सम्मानित किया। इस आयेाजन पर डाक्टर सिकंदर का पंचायत प्रधान मालग अश्वनी कटोच, उपप्रधान अशोक ठाकुर, ग्राम पंचायत बढेड़ा प्रधान सुषमा कुमारी व उपप्रधान राजेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने डाक्टर को शॉल टोपी व मोमेंटों देकर सम्मानित किया। ठाकुर रघुवीर सिंह ने अपने संबोधन में डाक्टर सिकंदर की इस नियुक्ति के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित समस्त हाईकमान का आभार व्यक्त किया। समारोह के मुख्यतिथि डाक्टर सिकंदर ने अपने बचपन से लेकर कुलपति के पद तक की सारे इतिहास को उपस्थित लोगों के साथ सांझा किया। इस दौरान चौधरी चंदू लाल, समाजसेवी विजय शर्मा, राजकुमार वर्मा, पूर्व प्रधान बढेड़ा सुभाष ठाकुर व रमणीक परमार आदि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App