पांवटा साहिब में हरियाली तीज की धूम

By: Aug 13th, 2018 12:10 am

पांवटा साहिब – पांवटा साहिब में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व से पूर्व पांवटा साहिब के बाजार में, जहां महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगा रही हैं, वहीं पारंपरिक व लोक गीतों पर नाच-गाने के बाद झूला भी झूला। यहां के रामलीला मैदान में भाजपा महिला मोर्चा पांवटा ने गीत-संगीत का कार्यक्रम रखा, जिसमें गीत गाकर खूब नाच-गाना हुआ। साथ ही लगाए गए झूलों में झूला झूला गया। भाजपा महिला मोर्चा पांवटा की अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने बताया कि मोर्चा ने एक प्रयास किया है कि इस पर्व की परंपरा को फिर से जीवित किया जा सके। वहीं मुख्य बाजार सहित ब्यूटीपार्लर में भी मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। रामलीला मैदान में हुए तीज कार्यक्रम में पांवटा साहिब नगर परिषद की अध्यक्ष कृष्णा धीमान, शशि बाला चौधरी, पूनम गुप्ता, अनिता गर्ग, सीमा, स्नेहलता, अनिता, शिवानी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App